Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

जबलपुर में प्रयागराज महाकुंभ के तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत, दो की हालत नाजुक, सभी कर्नाटक के


पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों की गाड़ी को जबलपुर जिले के सिहोरा के खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा में एक बस ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से तूफान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की सहायता से शव बाहर निकाले गए। एक्सीडेंट कर बस समेत भागे ड्राइवर को कटनी के पास पकड़ लिया गया है।

24 Feb 2025

जबलपुर में प्रयागराज महाकुंभ के तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत, दो की हालत नाजुक, सभी कर्नाटक के

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज तड़के लगभग साढ़े चार बजे हुए सड़क हादसे में छह महाकुंभ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई गई है। कर्नाटक के यह तीर्थयात्री प्रयागराज के संगम से स्नान कर तूफान गाड़ी (केए 49 एम 5054) से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों की गाड़ी को जबलपुर जिले के सिहोरा के खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा में एक बस ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से तूफान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की सहायता से शव बाहर निकाले गए। एक्सीडेंट कर बस समेत भागे ड्राइवर को कटनी के पास पकड़ लिया गया है। बताया गया गया है कि तीर्थयात्रियों की गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी तरफ की फोरलेन सड़क पर चली गई और प्रयागराज जा रही बस से सीधी भिड़ंत हो गई ।

इस हादसे में तूफान गाड़ी में सवार कई लोगों के शरीर अंगभंग हो गए। एक व्यक्ति का सिर तो एक का हाथ कटकर अलग हो गया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे डॉयल 100 के माध्यम से हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जबलपुर में प्रयागराज महाकुंभ के तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्
पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों की गाड़ी को जबलपुर जिले के सिहोरा के खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा में एक बस ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से तूफान गाड़ी के परखच्चे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News